- Hindi News
- कामगारों का श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
कामगारों का श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
फरीदाबाद - कारखानों में कार्यरत कामगारों की समस्याओं व मांगों को लेकर गुरुवार को सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस ने श्रमायुक्त कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। यूनियंस से जुड़े लोगों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। यूनियंस दो दिन से श्रमायुक्त कार्यालय के सम्मुख धरना दे रही थी। इसका गुरुवार को समापन हो गया। सीटू के जिला प्रधान निरंतर कुमार पाराशर के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा सरकार 8100 रुपए वेतनमान घोषित किए कर नोटिफिकेशन जारी करे। ठेका प्रथा पर रोक लगाने व क\\\'चे मजदूरों को पक्का करे, समान काम समान वेतन दे, ग्रे\\\'युटी बोनस, पीएफ की पात्रता के लिए अधिकतम सीमा समाप्त करे, पूर्ण खाद्य सुरक्षा, आवास, सभी को पेंशन, श्रम कानून की अवहेलना करने वाले नियोजकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने, ईएसआई व ईपीएफ की पालना आदि मांगों को लागू करने की मांग की गई।
उन्होंने कहा यदि उनकी मांगों को सरकार ने जल्द लागू नहीं किया तो इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सीटू के महामंत्री लालबाबू शर्मा, वीरेंद्र पाल, केपी सिंह, चेतराम, नागेश सिंह, रविंद्र, दयाराम, जगवीर सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी नेता मौजूद थे।