पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेलंगाना बिल : आंध्र विस को सात दिन की और मोहलत

तेलंगाना बिल : आंध्र विस को सात दिन की और मोहलत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली
आंध्रप्रदेश विधानसभा को सात दिन की मोहलत और मिल गई है। ताकि वह तेलंगाना के गठन से संबंधित बिल ((आंध्रप्रदेश पुनर्गठन बिल)) पर चर्चा कर उसे केंद्र सरकार को भेज सके।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रदेश सरकार के आग्रह पर इस बिल के लिए दी गई समय सीमा गुरुवार को 30 जनवरी तक बढ़ा दी। पहले इस बिल को 23 जनवरी तक पारित कर केंद्र को वापस भेजा जाना था। वैसे, रा\\\'य सरकार ने चार सप्ताह का समय बढ़ाने की मांग की थी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, रा\\\'य विधानसभा से बिल पारित होना जरूरी नहीं है। विवाद की स्थिति में रा\\\'य सरकार उसे बिना पारित किए ही केंद्र को लौटा सकती है। इस सूरत में भी केंद्र सरकार नए रा\\\'य के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती है।