- Hindi News
- एनडीए को दक्षिण भारत में मिला एक और सहारा
एनडीए को दक्षिण भारत में मिला एक और सहारा
ञ्चभाजपा और एमडीएमके के गठबंधन का औपचारिक ऐलान
एजेंसी - नई दिल्ली
पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की वापसी। और अब गुरुवार को तमिलनाडु में एमडीएमके से औपचारिक गठबंधन का ऐलान। यानी भाजपा और उसके नेतृत्व वाले एनडीए को दक्षिण भारत में एक और सहारा मिला है। एमडीएमके वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में एनडीए का हिस्सा रह चुकी है। लोकसभा चुनाव के लिए वाइको के नेतृत्व वाली एमडीएमके के साथ भाजपा के गठबंधन की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। इसमें वाइको व तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष पी. राधाकृष्णन मौजूद थे। दोनों नेताओं ने दावा किया कि रा\\\'य में यह गठबंधन सत्ताधारी एआईएडीएमके और विपक्षी डीएमके के बाद तीसरी ताकत बनेगा।
दोनों पार्टियों के बीच रा\\\'य की लोकसभा सीटों के बंटवारे पर विचार हो रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा होगी। राधाकृष्णन ने वाइको से आग्रह किया कि वे आठ फरवरी को नरेंद्र मोदी की चेन्नई रैली में शामिल हों। वाइको ने भी सकारात्मक संकेत दिए। कहा, ‘देश में इस वक्त मोदी की लहर है। कांग्रेस को सत्ता से सिर्फ भाजपा बेदखल कर सकती है।’