पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब किसी को नहीं मिलेगी एक हजार रुपए से कम पेंशन

अब किसी को नहीं मिलेगी एक हजार रुपए से कम पेंशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली
संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को अब कम से कम एक हजार रुपए पेंशन मिलेगी। इसका फायदा 27 लाख पेंशनर्स को तत्काल मिलने लगेगा। कर्मचारी भविष्य निधि ((ईपीएफ)) योजना में बेसिक सेलरी की अधिकतम सीमा 6,500 रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए की गई है। अधिसूचना जारी होने पर यह लागू होगा।
श्रम मंत्रालय ने काफी पहले न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपए करने का प्रस्ताव दिया था। वित्त मंत्रालय ने अब आम चुनावों से ठीक पहले इसे मंजूरी दी है। इस समय 44 लाख पेंशनर्स हैं। इनमें से पांच लाख विधवाओं समेत 27 लाख पेंशनर्स ऐसे हैं, जिन्हें एक हजार रुपए से कम पेंशन मिलती है। हर पेंशनर को 2014-15 से एक हजार रुपए महीना देने के लिए सरकार 1,217 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलाएगी। हालांकि, श्रम मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस यह तय नहीं कर पाए हैं कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत है या नहीं।