पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुश्किल में सोमनाथ, कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

मुश्किल में सोमनाथ, कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली
युगांडा की महिलाओं से बदसलूकी के आरोपों से घिरे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर दबाव बढ़ रहा है। दिल्ली की अदालत ने इस मामले में उचित कार्रवाई न करने के लिए रा\\\'य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने पुलिस से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। इसी मामले में गुरुवार को एक और शिकायत दर्ज की गई है। 
कोर्ट ने उस घटना पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है, जिसमें भारती पर विदेशी महिलाओं से बदसलूकी का आरोप है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा कि वे कोई भी आदेश जारी करने से पहले जानना चाहते हैं कि अब तक क्या कार्रवाई हुई है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी को जवाब के लिए 25 जनवरी तक का वक्त दिया गया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ 19 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर चुकी है। युगांडा की एक और महिला ने इस मामले में शिकायत की है। उसने कहा कि 15-16 जनवरी की रात कुछ लोग उसके घर में घुस आए। वे हाथ पकड़कर उसे और उसकी बहन को बाहर निकाल लाए। गालियां देते रहे और भारत छोड़कर जाने
को कहा। ((संबंधित खबरें पेज - २))