- Hindi News
- देश के शहरी घरों में 22 हजार करोड़ रुपए का पुराना सामान
देश के शहरी घरों में 22 हजार करोड़ रुपए का पुराना सामान
भास्कर न्यूज नेटवर्क - नई दिल्ली
देश के शहरी घरों में करीब २२ हजार करोड़ रुपए का पुराना सामान होने का अनुमान है। यह दावा ओएलएक्स डॉट इन और मार्केट रिसर्च व कन्सलटेंसी फर्म आईएमआरबी इंटरनेशनल ने पहले सालाना सर्वे में किया है। इस सर्वे में पुराने सामान के बाजार और इस्तेमाल हो चुकी वस्तुओं के बारे में लोगों के व्यवहार का अध्ययन किया गया। इसमें पाया गया कि लोगों में अनुपयोगी चीजों को भी घर में रखने की आदत होती है। वे ऐसे सामान को बेचकर पैसा कमाने और उससे अधिक उपयोगी सामान खरीदने में भी हिचकिचाते हैं।
ओएलएक्स डॉट इन के सीईओ अमरजीत बत्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओएलएक्स ने पुराने सामान के बाजार में अटके पैसों के लिए एक नया नाम ‘ब्राउन मनी’ देने का फैसला किया है। सर्वे देश के चार क्षेत्रों में स्थित १२ शहरों में किया गया। इसमें १९ से ६० वर्ष की आयु वर्ग वाले करीब 4,800 उपभोक्ताओं की राय जानी गई।