पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीआई ने हैकरों पर मारे छापे

सीबीआई ने हैकरों पर मारे छापे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी, नई दिल्ली - अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई के तहत सीबीआई ने शुक्रवार को तीन शहरों मुंबई, पुणे और गाजियाबाद में हैकिंग के ठिकानों पर छापे मारे। आईटी कानून तोडऩे के सिलसिले में पुणे के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी एजेंसी एफबीआई से कुछ अहम सुराग मिले थे। इनके आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया। सीबीआई का अमेरिका, चीन और रोमानिया की एजेंसियों के साथ यह संयुक्त अभियान है।

इसके तहत अभियान में शामिल देशों में सायबर अपराधियों पर कार्रवाई की गई। हैकर अलग-अलग देशों में वेबसाइट हैक कर लोगों से धनराशि हड़प रहे हैं। इसी के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया।