पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केजरीवाल से बेहतर सरकार तो राखी सावंत चला लेती : उद्धव ठाकरे

केजरीवाल से बेहतर सरकार तो राखी सावंत चला लेती : उद्धव ठाकरे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज़ नेटवर्क - मुंबई/नई दिल्ली
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का मानना है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से बेहतर तो राखी सावंत सरकार चला सकती हैं। यह टिप्पणी सामने आते ही राखी भी पीछे नहीं रहीं। बोलीं, ‘सड़क पर हंगामा छोड़ काम पर ध्यान दें केजरीवाल।’ वैसे इस कटाक्ष पर ‘आप’ ने भी पलटवार किया। शेष पेज - ४


पार्टी ने कहा कि अगर ऐसा ही है तो राखी को शिवसेना महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी केजरीवाल को ‘वेड़ा’ यानी पागल मुख्यमंत्री करार दे चुके हैं।
उद्धव ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा, ‘एक ‘येड़े’ ((सनकी)) का मेला देश की राजनीति में आया। केजरीवाल की ‘आप’ संस्कृति देश में अराजकता फैला रही है। केजरीवाल के बजाय तो राखी सावंत ने बेहतर तरीके से सरकार चलाई होती। केजरीवाल और उनकी ‘आप’ सबसे बदनाम आइटम गर्ल बन गई है। उद्धव की इस टिप्पणी का शिवसेना नेता संजय राउत ने बचाव किया। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के समर्थक रहे चेतन भगत ने इस पार्टी को आइटम गर्ल करार दिया था।