- Hindi News
- अमेरिकी कंपनी टैक्सट्रॉन वीवीआईपी हेलिकॉप्टर देने को तैयार
अमेरिकी कंपनी टैक्सट्रॉन वीवीआईपी हेलिकॉप्टर देने को तैयार
ञ्चअगस्ता वेस्टलैंड से करार रद्द कर चुका है भारत
एजेंसी - नई दिल्ली
अमेरिकी कंपनी टैक्सट्रॉन ने भारत को वीवीआईपी की आवाजाही के लिए हेलिकॉप्टर देने की पेशकश की है। कंपनी अपने वी-22 ओस्प्रे हेलिकॉप्टर की आपूर्ति को तैयार है। ये हेलिकॉप्टर अमेरिकी राष्ट्रपति
के बेड़े में भी शामिल किया जा
चुका है।
गौरतलब है कि भारत ने 3,600 करोड़ रुपए की लागत से हेलिकॉप्टर खरीद का अगस्ता वेस्टलैंड से हुआ समझौता रद्द कर दिया है। भारत को तीन हेलिकॉप्टर ही मिले थे। अब देश रूस के एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टरों का वीवीआईपी के लिए इस्तेमाल करने का विचार कर रहा है। टैक्सट्रॉन इंडिया के अध्यक्ष और एमडी इंदरजीत सियाल ने बताया कि विदेशी सैन्य बिक्री के जरिए हम हेलिकॉप्टर मुहैया कराने को तैयार हैं। कंपनी के हेलिकॉप्टरों में पारंपरिक खूबियों के साथ-साथ लंबी दूरी तक और तेज रफ्तार के साथ उडऩे की भी क्षमता है।