पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीड़ धरना स्थल तक पहुंची कैसे, पुलिस आंखें मूंदे थी?

भीड़ धरना स्थल तक पहुंची कैसे, पुलिस आंखें मूंदे थी?

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चदिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस
भास्कर न्यूज नेटवर्क - नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन का धरना तो दे दिया पर अब मुश्किल में आ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ अर्जी मंजूर कर ली है। हालांकि कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भी फटकार लगाई। उसके वकील एडीशनल सॉलिसिटर जनरल सिद्धार्थ लूथरा से पूछा, ‘आप यह बताइए कि धरना स्थल पर धारा-144 लागू थी। वहां पांच से अधिक लोगों को जमा नहीं होने देना चाहिए था। लेकिन 500 लोग जमा हो गए। फिर हजारों आ गए। ऐसा होने क्यों दिया? क्या पुलिस ने आंखें मूंद रखी थी? शुरू से वहां गैरकानूनी जमावड़े की इजाजत क्यों दी गई?’
कोर्ट ने फिर नसीहत भी दी। कहा, ‘कानून का पालन करवाने वाली एजेंसी की जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी आंखों के सामने कानून टूटने न दे।’ कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को 31 जनवरी तक जवाब देने को कहा है। कोर्ट में लूथरा ने बताया कि मामले में दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। संवैधानिक पद पर रहते हुए रेलभवन के सामने धरना देने के मामले में केजरीवाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। वकील एमएल शर्मा और एन. राजारमन ने केजरीवाल के धरने के विरोध में याचिका लगाई थी। शुक्रवार को मामले की सुनवाई जस्टिस आरएम लोढ़ा और जस्टिस शिवकीर्ति सिंह की बेंच ने की।