पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला आयोग में पेश नहीं हुए सोमनाथ

महिला आयोग में पेश नहीं हुए सोमनाथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चसोमनाथ ने अपना वकील भेजा, आयोग ने उनकी बात सुनने से इनकार किया
एजेंसी - नई दिल्ली
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती शुक्रवार को भी रा\\\'य महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। पक्ष रखने के लिए उन्होंने अपना वकील भेजा, लेकिन आयोग ने वकील की बात सुनने से मना कर दिया। आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह से वकील की बहस भी हुई। आयोग ने भारती को गैरहाजिर मानकर उपरा\\\'यपाल को शिकायती रिपोर्ट भेज दी है। 
आयोग ने अफ्रीकी महिलाओं से बदसलूकी मामले में सोमनाथ को दूसरी बार समन जारी किया था। ऐसा भी नहीं कि
सोमनाथ किसी महत्वपूर्ण काम में व्यस्त थे। शेष पेज - ४


जब उनका वकील आयोग में पैरवी के लिए पहुंचा था उस वक्त वे पतंग उत्सव का उद्घाटन कर रहे थे। बरखा सिंह ने बाद में कहा कि वह उपरा\\\'यपाल से भेंट कर मामले में एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश करेंगी।
वकील के पास सोमनाथ का अधिकार पत्र भी नहीं
सोमनाथ भारती की ओर से उनके वकील ऋषिकेश कुमार महिला आयोग पहुंचे। वहां उनकी अध्यक्ष बरखा सिंह से कहासुनी हो गई। आयोग के सदस्यों का कहना था कि वकील के पास भारती की ओर से लिखित में दिया कोई अधिकार पत्र भी नहीं है। इसलिए आयोग उनके दावे को स्वीकार नहीं कर सकता। जबकि ऋषिकेश सिंह का कहना था कि कानून मंत्री अचानक किसी काम के चलते आयोग के दफ्तर नहीं पहुंच सके। इसलिए उन्हें भेजा है।