- Hindi News
- दुनिया भर में 900 ईमेल अकाउंट हैक करने वाला पुणे में पकड़ा गया
दुनिया भर में 900 ईमेल अकाउंट हैक करने वाला पुणे में पकड़ा गया
ञ्चएफबीआई से मिला इनपुट
एजेंसी - नई दिल्ली
एक अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई के तहत सीबीआई ने शुक्रवार को पुणे से एक हैकर को पकड़ा है। यह 32 साल का युवक कर्नल का बेटा है जिसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। उसपर दुनिया भर में 900 ईमेल अकाउंट हैक करने का आरोप है। जिन लोगों के लिए वह काम कर रहा था उनमें कॉरपोरेट जगत के लोग भी शामिल बताए गए हैं।
यह पहली बार है कि हैकरों के विश्व नेटवर्क के तार भारत से जुडे हैं। सीबीआई ने अमेरिकी एजेंसी एफबीआई से मिले इनपुट पर यह कार्रवाई की। अमेरिका के साथ चीन और रोमानिया में भी हैकरों की धरपकड़ की गई। शेष पेज - ४
सीबीआई को पुणे में अमित विक्रम तिवारी की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। मामला दर्ज कर उसे आईटी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। अमित के घर पर भी छापा मारा गया। मुंबई और गाजियाबाद में भी कार्रवाई की गई। वहां उससे जुड़े लोगों को जांच के दायरे में लिया गया है।
171 भारतीय भी अमित के शिकार
पूछताछ में पता चला कि अमित ने फरवरी 2011 से 2013 तक 900 ईमेल अकाउंट हैक किए। उसके शिकार हुए लोगों में 171 भारतीय बताए गए हैं। आईपीएल से जुड़े लोगों ने भी उसकी मदद लेने के लिए संपर्क किया था। लेकिन पैसे को लेकर उनकी डील नहीं हो सकी। अमित को 10 साल पहले मुंबई पुलिस ने क्रेडिट कार्ड कंपनी से नौ लाख रु. की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अमेरिका, रोमानिया और चीन के हैकरों से अमित के संबंधों की जांच होनी है। लेकिन यह साफ है कि इन देशों में उसके क्लाइंट हैं।
---------------
कैसे काम करता था
सूत्रों ने कहा कि 30 साल का अमित दो वेबसाइट्स हायरहैकरडॉटनेट और एनोनिमिटीडॉटकॉम के जरिए अपने क्लाइंट्स के लिए काम कर रहा था। दोनों के सर्वर अमेरिका में हैं। किसी को अवैध तौर पर ईमेल अकाउंट में पैठ करनी होती थी तो वह उसकी वेबसाइट पर पूरी जानकारी देते थे। जैसे ही वह ईमेल अकाउंट में सेंध लगा लेता था वह इसका सबूत क्लाइंट को देता था। काम के लिए रकम मिलने के बाद क्लाइंट को पासवर्ड दे दिया जाता था। वह 250 से 500 अमेरिकी डॉलर((करीब 15 से 30 हजार रुपए तक)) फीस लेकर ईमेल अकाउंट के पासवर्ड उपलब्ध कराता था। उस तक वेस्टर्न यूनियन और पे-पाल के जरिए रकम पहुंचती थी।