- Hindi News
- ओडिशा में ठेकेदार ने दो मजदूरों के हाथ काटे
ओडिशा में ठेकेदार ने दो मजदूरों के हाथ काटे
एजेंसी - नई दिल्ली
आंध्रप्रदेश के एक ठेकेदार ने ओडिशा के दो मजदूरों का दायां हाथ काट दिया। पिछले माह की घटना मीडिया के जरिए अब प्रकाश में आई। इस पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम की अध्यक्षता वाली बेंच ने दोनों रा\\\'यों को नोटिस जारी किए हैं। शीर्ष कोर्ट की ओर से सोमवार को दोनों रा\\\'यों के मुख्य सचिवों से जवाब मांगा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काम के सिलसिले में कुछ अन्य मजदूरों के साथ दोनों मजदूरों को ठेकेदार आंध्रप्रदेश लेकर गया था। फिर वह उन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर ले जाना चाहता था। लेकिन दोनों मजदूरों ने वहां जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों को एडवांस में दिए गए पैसों की वापसी के लिए उनके घर ले जाया जा रहा था। रास्ते में ओडिशा में कालाहांडी के बेलपाड़ा गांव के पास शराब के नशे में ठेकेदार और उसके साथियों ने उनके दायें हाथ काट दिए।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।