पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहमदाबाद पूर्व से चुनाव लड़ सकते हैं मोदी

अहमदाबाद पूर्व से चुनाव लड़ सकते हैं मोदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजीत ठाकुर - नई दिल्ली
नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद पूर्व से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को इस सीट से मोदी का नाम सुझाया है।
मोदी के उत्तर प्रदेश या बिहार से चुनाव लडऩे में दिलचस्पी नहीं लेने से पार्टी अहमदाबाद पूर्व से उनकी उम्मीदवारी तय मान रही है। अभी भाजपा के हरेन पाठक यहां से सांसद हैं। मोदी के चुनाव लडऩे पर उन्हें अन्य सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर भाजपा का वोट फीसदी लगभग 56 फीसदी है। कांग्रेस को तब 35 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिला था।
पिछले साल नवंबर में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रदेश इकाइयों से लोकसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी थी। इसके बाद लखनऊ, पटना और अहमदाबाद पूर्व सीट से नरेंद्र मोदी का नाम सुझाया गया।