- Hindi News
- संजय सिंह और दिग्विजय को रा\'यसभा भेजेगी कांग्रेस
संजय सिंह और दिग्विजय को रा\'यसभा भेजेगी कांग्रेस
भास्कर न्यूज नेटवर्क - लखनऊ/नई दिल्ली/मुंबई
कांग्रेस पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह और सुल्तानपुर से लोकसभा सदस्य संजय सिंह को रा\\\'यसभा में भेजने का फैसला किया है। ताकि ये दोनों नेता पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अमेठी में काम कर सकें।
राहुल के खिलाफ आम आदमी पार्टी ((आप)) के नेता कुमार विश्वास अमेठी से ताल ठोक रहे हैं। वे इन दिनों क्षेत्र में ही हैं। और जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। भाजपा भी किसी कद्दावर को अमेठी से उतारने की तैयारी में है। इसे देखते हुए ही कांग्रेस को नई रणनीति बनानी पड़ी है।
इसके तहत दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश से और संजय सिंह को असम से रा\\\'यसभा में भेजा जाएगा। सुल्तानपुर से कांग्रेस के टिकट पर संजय सिंह की पत्नी अमिता उम्मीदवार हो सकती है।