- Hindi News
- जैनों को मिला अल्पसंख्यक दर्जा, अधिसूचना जारी
जैनों को मिला अल्पसंख्यक दर्जा, अधिसूचना जारी
एजेंसी - नई दिल्ली जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा मिल गया है। इस संबंध में केंद्र ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी।
जैन समुदाय अल्पसंख्यक दर्जा हासिल करने वाला छठा धार्मिक समूह है। केंद्रीय कैबिनेट ने 20 जनवरी को जैन समुदाय को अल्पसंख्यक दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। देश में जैन समुदाय के करीब 50 लाख सदस्य हैं। लंबे अरसे से इसके लिए मांग की जा रही थी। मांग मंजूर हो जाने के बाद अब इस समुदाय के सदस्यों को अल्पसंख्यकों के लिए चल रही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। जैनों के अलावा मुसलमान, इसाई, सिख, बौद्ध और पारसी को अल्पसंख्यक दर्जा हासिल है।