पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया के बेटे के घर सीबीआई का छापा

पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया के बेटे के घर सीबीआई का छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क - नई दिल्ली/भोपाल/धनबाद
सीबीआई ने बोकारो स्टील प्लांट में हाई-प्रोफाइल फर्जी नियुक्ति घोटाले में नौ शहरों के 40 ठिकानों पर छापे मारे हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया के बेटे राजकुमार का घर भी शामिल है। सत्यनारायण जटिया मध्यप्रदेश से भाजपा के रा\\\'यसभा उम्मीदवार हैं।
झारखंड के पूर्व रा\\\'यपाल सैयद सिब्ते रजी के बेटे सैयद मोहम्मद और हाईकोर्ट के एक पूर्व जज के बेटे योगेश चंद्र पटनायक भी आरोपी हैं। इनके ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापे मारे हैं। मामले में कुल 23 आरोपी हैं। इनमें प्लांट के तत्कालीन एमडी वीके श्रीवास्तव और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जीवेश मिश्रा सहित सात रिटायर्ड अफसर शामिल हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में दो केस दर्ज किए गए हैं। उसके बाद ही यह छापेमारी की गई। आरोप है कि 2008 में सार्वजनिक क्षेत्र की बोकारो स्टील प्लांट में नियमों और योग्यता को ताक पर रखकर 13 हाई-प्रोफाइल नियुक्तियां की गई थीं। मिडिल और जूनियर मैनेजमेंट लेवल पर नियुक्तियों में अनियमितता बरती गई।