- Hindi News
- 1984 के सिख दंगों की जांच एसआईटी करे, उपरा\'यपाल से मिले केजरीवाल
1984 के सिख दंगों की जांच एसआईटी करे, उपरा\'यपाल से मिले केजरीवाल
एजेंसी - नई दिल्ली
दिल्ली सरकार ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की जांच एसआईटी ((विशेष जांच दल)) से कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को इसके लिए उपरा\\\'यपाल नजीब जंग से मिले। इसके बाद उन्होंने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक में एसआईटी के गठन और उसके टर्म ऑफ रेफरेंस ((टीओआर)) पर फैसला होगा।
दो दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में माना था कि
सिख विरोधी दंगे में कुछ कांग्रेसी शामिल थे। शेष पेज - ९
पेज - २ भी देखें
इसके बाद से मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी ((आप)) ने अपने घोषणा पत्र में भी मामले की जांच एसआईटी से कराने का वादा किया था।
इस बीच दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल और उपरा\\\'यपाल के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई। उप रा\\\'यपाल ने मुख्यमंत्री के निवेदन पर विचार करने और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसके बारे में जानकारी देने का भरोसा दिलाया है। अकाली दल और भाजपा ने भी दिल्ली सरकार के पहल का समर्थन किया है।
--------------
‘बड़ा पेड़ गिरने’ का जुमला क्यों भूल गए राहुल : भाजपा
नई दिल्ली. भाजपा ने गुजरात और 1984 के सिख विरोधी दंगों की तुलना करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष
राहुल गांधी पर हमला जारी रखा है। पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को कहा कि राहुल तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी का वह जुमला कैसे भूल गए कि ‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती ही है।’ लेखी ने पूछा कि 1984 के दंगों को अगुआई करने वाले कितने कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ अब तक कार्रवाई की गई है? जबकि कांग्रेस को गुजरात दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने का आंकड़ा देखना चाहिए।