- Hindi News
- सांसदों को निजी एयरलाइन्स में चाहिए खास सुविधाएं
सांसदों को निजी एयरलाइन्स में चाहिए खास सुविधाएं
एजेंसी - नई दिल्ली
एक ओर पूरे देश में वीआईपी कल्चर खत्म करने पर बहस छिड़ी है। वहीं सरकार ने निजी एयरलाइन्स को निर्देश दिए हैं कि सांसदों को वीआईपी सुविधाएं दी जाएं। उन्हें खास लाउंज और मुफ्त खाना-पीना मिले। इन गाइडलाइन्स का ट्विटर पर विरोध हुआ तो सरकार की ओर से सफाई आई कि ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की
गई है।
सांसदों को खास सुविधाएं देने वाली गाइडलाइन नई नहीं है। तीन साल से \\\'यादा पुरानी है। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन ((डीजीसीए)) ने सभी एयरलाइन्स को नए सिरे से दिशानिर्देश भेजे हैं। सांसदों के विशेषाधिकारों से जुड़ी संसदीय समिति ने पिछले साल मंत्रालय को चेताया था। कहा था कि एयरपोट्र्स और एयरलाइन्स प्रोटोकॉल की गाइडलाइन पर अमल नहीं कर रहे हैं। इसी के बाद डीजीसीए ने जेट एयरवेज, इंडीगो, स्पाइसजेट और गो-एयर को भी दिशानिर्देश भेजे।
इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 2007 में गाइडलाइन जारी की थी। उसमें सिर्फ एअर इंडिया को रखा गया था। सांसदों की किरकिरी होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय गाइडलाइन से ही पलट गया। मंत्री अजित सिंह ने कहा कि मंत्रालय ने ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है, न ही जारी करने वाला है।