- Hindi News
- मध्य एशिया में सैन्य रिश्ते मजबूत कर रहा है भारत
मध्य एशिया में सैन्य रिश्ते मजबूत कर रहा है भारत
विनीता पांडे - नई दिल्ली
भारत मध्य एशिया में सैन्य रिश्ते मजबूत कर रहा है। तुर्कमेनिस्तान, उ\\\'बेकिस्तान और किर्गिस्तान में भारत ने सैन्य अधिकारी ((डिफेंस अटैचेस)) भी भेजे हैं। ये देश चीन और अफगानिस्तान से सटे हैं। मकसद है खुफिया जानकारी बेहतर तरीके से जुटाना और संयुक्त युद्धाभ्यास की संभावनाओं को विस्तार देना। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि तुर्कमेनिस्तान और उ\\\'बेकिस्तान की सीमा अफगानिस्तान से लगती है। अफगानिस्तान से अब अमेरिकी सुरक्षा बल हटाए जाने हैं। लिहाजा ये दोनों देश अहम हैं। वहीं, किर्गिस्तान चीन से सटा है। सूत्रों के मुताबिक सूडान और पोलैंड में भी जल्द ही भारत इसी तरह के सैन्य अधिकारी भेजेगा। सूडान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों में बड़ी तादाद में भारतीय सैनिक हैं। श्रीलंका में भी ऐसे अधिकारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।