पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीजिंग से \'यादा प्रदूषित नहीं दिल्ली की हवा

बीजिंग से \'यादा प्रदूषित नहीं दिल्ली की हवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली हवा की क्वालिटी के मामले में दिल्ली की हालत बीजिंग से खराब नहीं है। अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें दिल्ली के एयर पॉल्यूशन को बीजिंग से \\\'यादा खराब बताया गया था। लेकिन दिल्ली प्रदूषण बोर्ड ने बुधवार को इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया।
बोर्ड के मुताबिक सर्दियों में दिल्ली की हवा की क्वालिटी में कमी आती है। लेकिन हमेशा ऐसी स्थिति नहीं रहती। सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी वेदर फोरकॉस्टिंग के गुफरान बेग के मुताबिक बीजिंग से दिल्ली की तुलना नहीं की जा सकती। यहां की हवा का स्तर बीजिंग से \\\'यादा खराब नहीं है। येल यूनिवर्सिटी ने 178 देशों में एयर पॉल्यूशन के आंकड़े जारी किए थे। इसमें दिल्ली को बीजिंग से ऊपर रखा गया है। सेंट्रल फॉर साइंस एंड इन्वायरमेंट ((सीएसई)) ने भी शोध में दिल्ली में बीजिंग से \\\'यादा पॉल्युशन होने की बात कही है।