पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘यूपीए के भ्रष्टाचार को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया’

‘यूपीए के भ्रष्टाचार को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली
यूपीए सरकार के कार्यकाल में एक के बाद भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए। इनसे सरकारी खजाने को लाखों करोड़ रुपए की चपत लगने की खबरें आईं। जांचें जारी हैं। और मामले साबित भी हो रहे हैं। लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम मानते हैं कि इन मामलों को कुछ \\\'यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।
एक इंटरव्यू में चिदंबरम ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि भ्रष्टाचार की समस्या है। लेकिन हालात उतने भी बुरे नहीं हैं, जितने बताए जा रहे हैं।’ उनसे सवाल किया गया था कि देश के 92 फीसदी लोग मानते हैं कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है? इस पर चिदंबरम का कहना था, ‘दरअसल, कुछ संवैधानिक संस्थाओं ने इन मामलों को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। इससे लोगों में यह संदेश गया है।’ हालांकि चिदंबरम ने यह भी जोड़ा कि सरकार इस समस्या की गंभीरता को समझ रही है। और इससे निपटने के इंतजाम करने में भी जुटी है। जब उनसे सवाल किया गया कि देश के कई सांसदों पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं? तो यहां भी उन्होंने दूसरे देशों का उदाहरण देकर बचाव किया। कहा, ‘हम द वॉल स्ट्रीट जर्नल, द इकोनॉमिस्ट, द टाइम मैगजीन जैसे दुनिया भर के अखबारों-मैगजीनों में ऐसी खबरें पढ़ते रहते हैं। हर देश के सांसदों/विधायकों पर आपराधिक मुकदमे हैं।’