हरीश रावत हो सकते हैं उत्तराखंड के सीएम
ञ्चकांग्रेस आलाकमान ने बहुगुणा से मांगा इस्तीफा ञ्चकांग्रेस का केंद्रीय दल आज जाएगा उत्तराखंड
एजेंसी - नई दिल्ली
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को हटाया जाना तय हो गया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बहुगुणा से इस्तीफा मांग भी लिया है। शुक्रवार को वे त्यागपत्र सौंप सकते हैं। उनकी जगह हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
इस बीच सोनिया गांधी ने गुरुवार को पार्टी के नेताओं से अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी और पार्टी की रा\\\'य प्रभारी अंबिका सोनी को उत्तराखंड भेजा जा रहा है। तीनों वहां जाकर सत्ता परिवर्तन का खाका तैयार करेंगे। कयास है कि
दो फरवरी को नए मुख्यमंत्री
सपथ ले लेंगे। विजय बहुगुणा को हटाने के लिए पार्टी आलाकमान पर दबाव था। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के बाद से उनके खिलाफ असंतोष कम नहीं हो रहा था। रा\\\'य के नेता चेतावनी दे चुके थे कि अगर मुख्यमंत्री नहीं बदला गया तो पार्टी में फूट पड़ सकती है। आम चुनाव में सूपड़ा साफ हो सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तराखंड की सभी पांच सीटें जीती थीं। इनमें एक विजय बहुगुणा भी थे।