- Hindi News
- 14 मंत्रियों और दागी नेताओं के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी ‘आप’
14 मंत्रियों और दागी नेताओं के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी ‘आप’
ञ्चपार्टी ने किया 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडऩे का फैसला
एजेंसी - नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी ((आप)) ने गुरुवार को कहा है कि वह देशभर में कुल 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी विभिन्न पार्टियों के ऐसे नेताओं के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े करेगी, जो भ्रष्ट और आपराधिक राजनीति के प्रतीक बन चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने अप्रत्याशित प्रदर्शन से सबको चौंकाने वाली ‘आप’ का कहना है कि वह टूजी घोटाले में फंसे ए. राजा समेत कई दागदार नेताओं के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेगी। 14 केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य संजय सिंह ने कहा, रा\\\'य संयोजकों के जरिये मिली रिपोर्ट और देशभर से मिल रही प्रतिक्रियाओं के चलते पार्टी ने 350 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। शेष पेज - ४
बाटला हाउस की एसआईटी जांच क्यों नहीं : पेज - २
संजय सिंह दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद उसकी जानकारी दे रहे थे। महीने में दूसरी बार आयोजित समिति की इस बैठक में आम चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और राजनीति का अपराधीकरण, ये ऐसे दो प्रासंगिक मुद्दे हैं, इनके खिलाफ पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरेगी। गौरतलब है कि इस समय 162 सांसद ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इनमें से 73 पर संज्ञेय अपराध के आरोप हैं। पार्टी ने इन सभी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। मीटिंग में पार्टी के संविधान में संशोधन पर भी चर्चा हुई।