- Hindi News
- ‘राजीव के हत्यारों को फांसी की सजा का फैसला सही’
‘राजीव के हत्यारों को फांसी की सजा का फैसला सही’
ञ्चसुप्रीम कोर्ट ने कहा: सजा सुनाने के गुणदोष पर सुनवाई नहीं होगी, ञ्चइस मामले में अब केंद्र रखेगा दलीलें
एजेंसी - नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि राजीव गांधी के हत्यारों को दी गई फांसी की सजा सही है। उन्हें जिस आधार पर दोषी करार देते हुए यह दी गई, उसके गुणदोष पर सुनवाई नहीं होगी। दोषियों की दया याचिका पर फैसले में देरी हुई है। लिहाजा, इस विलंब के आधार पर उनकी सजा को उम्रकैद में तब्दील करने पर अब केंद्र चार फरवरी को दलीलें रखेगा।
चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम की अध्यक्षता वाली बेंच ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट दया याचिका पर फैसले में देरी के चलते फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की अर्जी पर सुनवाई कर रही थी। इसलिए उसने दोषियों के वकील को इस बारे में दलीलें देने से रोक दिया कि दोषी करार दिए जाने के गुणदोष क्या हैं? बेंच ने स्पष्ट किया, ‘वे ((राजीव के हत्यारे)) मौत की सजा सुनाए जाने के ही पात्र हैं। लेकिन सवाल यह है कि उन्हें कब तक कालकोठरी में कैद रखा जाएगा।’