पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालिक और चालक गिरफ्तार

मालिक और चालक गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुडग़ांव
पिछले दिनों ट्रक में पशुओं की मौत को लेकर गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर हुए बवाल मामले में सिटी पुलिस ने ट्रक मालिक व चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी यूपी के शामली के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है। गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर गत 3 जनवरी को बंधवाड़ी गांव के निकट गायों को दफनाते वक्त सैकड़ों ग्रामीण व पुलिस आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ था। गुस्साए ग्रामीणों ने इस मार्ग पर जाम लगाया था। इस मामले में पुलिस ने राजीव चौक स्थित पार्किंग से ट्रक बरामद की थी, जिसमें 16 गाय मरी हुई पाई गई थी। जबकि छह जीवित गायों को गौशाला भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने पीजीटी के सहायक उम्मेद सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार देर शाम ट्रक मालिक शाजिद खान व ट्रक चालक बासिद को गिरफ्तार कर किया। 



शेष पेज - १५

दोनों आरोपी यूपी के शामली के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। थाना शहर प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि ट्रक मालिक ने 35 हजार के लालच में अपना ट्रक इस काम के लिए दिया था। एक इंडिका कार इस ट्रक को पायलट भी कर रही थी। पुलिस को देखकर सभी मौके से फरार हो गए थे।