पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस आज, रा\'यपाल देंगे संदेश

मतदाता दिवस आज, रा\'यपाल देंगे संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव - शनिवार को सेक्टर-43 स्थित पावरग्रिड टाउनशिप ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रा\\\'य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें हरियाणा के रा\\\'यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा मुख्य अतिथि होंगे। जिला के डीसी शेखर विद्यार्थी ने कहा कि इस कार्यक्रम में महामहिम रा\\\'यपाल अपना संदेश देंगे और मतदाता सूची के शुद्धिकरण, मतदाता बनने आदि जैसे विषयों पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में रा\\\'य स्तर पर अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा, रा\\\'यपाल द्वारा 18 वर्ष से ऊपर की आयु के युवाओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र भी दिए जाएंगे और उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल के बाहर मतदाता दिवस से जुड़ी झांकी निकाली जाएगी, ताकि पात्र व्यक्तियों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके अलावा वहीं पर विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताओं में तैयार की गई कृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और विद्यार्थियों की एक रैली भी निकाली जाएगी। यही नहीं, कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।