पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसजीटी यूनिवर्सिटी ने मनाया स्थापना दिवस

एसजीटी यूनिवर्सिटी ने मनाया स्थापना दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव - एसजीटी यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य प्रदर्शनी सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें विभिन्न स्कूलों से लगभग 4000 ब\\\"ो आमंत्रित थे। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और स्वस्थ जीवन के बारे में जानकारी दी गई। इसमें हड्डी रोग, ज्वाइंट पेन, पेट की बीमारी आदि के इलाज और ऑपरेशन व सर्जरी से संबंधित उपकरण प्रदर्शित किए गए। डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पडऩे की स्थिति में मरीजों को किस तरह से प्राथमिक उपचार किया जाना चाहिए। इस दौरान क्या-क्या सावधानी बरती जानी चाहिए। प्रदर्शनी में ग्रामीण क्षेत्रों के ब\\\"ो भी शामिल हुए। इस अवसर पर मेडिसिन और एलाइड हेल्थ साइंस के डायरेक्टर डॉ. कमलेश कोहली ने बताया कि प्रदर्शनी में सभी मेडिकल क्षेत्र के महत्वपूर्ण उपकरण दर्शाए गए हैं। इसमें ब\\\"ाों को स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। क्विज प्रतियोगिता में 16 विभिन्न स्कूलों से आए ब\\\"ाों ने भाग लिया।