पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाकाम कांग्रेस, अराजक आप, तीसरा मोर्चा कहीं नहीं : जेटली

नाकाम कांग्रेस, अराजक आप, तीसरा मोर्चा कहीं नहीं : जेटली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चकहा- ये तीनों बातें नरेंद्र मोदी की लहर बढ़ाने में मददगार साबित हो रहीं
एजेंसी - नई दिल्ली
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने बुधवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी ((आप))के जरिए भाजपा की स्पष्ट बढ़त को रोकने की कांग्रेस की रणनीति असफल हो गई है और आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि नाकाम कांग्रेस, अराजक आप और अस्तित्वहीन तीसरा मोर्चा ‘मोदी लहर’ बढ़ाने में मददगार साबित हो रहे हैं। जेटली ने कहा, ‘अब तक भाजपा के पारंपरिक आलोचक कांग्रेस के पीछे लामबंद होते थे। लगता है वे अब यह उम्मीद खो चुके हैं कि कांग्रेस, भाजपा या मोदी को रोकने का साधन बन सकती है। कुछ समय के लिए उन्होंने कल्पना की थी कि भाजपा की लहर को ‘आप’ के जरिए रोका जा सकता है। लेकिन आप ने इस कहावत को चरित्रार्थ कर दिया है कि ‘राजनीति में एक सप्ताह बहुत अधिक होता है’।’
रा\\\'यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि ‘आप’ ने अस्वीकार्य और गैर जिम्मेदाराना आचरण का परिचय दिया है। कांग्रेस ने इस आचरण के खिलाफ कार्रवाई
करने की बजाय उसकी आलोचना तक ही खुद को सीमित रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘आप’ को एक कमजोर जीवनदान दिया जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा,‘आप के गैर-जिम्मेदाराना आचरण और कांग्रेस पार्टी के उसके आगे हथियार डालने की घटना ने एक ऐसी पार्टी की सरकार बनने की सोच को और बल दिया है जो स्थिर और मजबूत हो।’ बकौल जेटली, वर्तमान परिदृश्य संकेत देता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में केवल एक पार्टी ही तीन का आंकड़ा आसानी से पार कर पाएगी और सबसे आगे रहने वाली तथा उसके पीछे आने वाली पार्टी के बीच का फासला बहुत अधिक होगा। इस स्थिति को पेश करते हुए उन्होंने सवाल किया, ‘‘ऐसे में कौन सरकार बनाएगा? यह वह सवाल है जो मतदाताओं की पसंद को बनाने में शायद सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’ कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि वह अधिकतर रा\\\'यों में अपनी संख्या गंवाएगी और शायद ही कोई ऐसा रा\\\'य होगा जहां वह 2009 के अपने आंकड़े को बढ़ा पाए।
उनके अनुसार, ऐसे में जैसे जैसे चुनाव करीब आते जाएंगे, सबसे आगे रहनी वाली पार्टी की छवि बनने के कारण भाजपा के पक्ष में और अधिक वोट जुटते जाएंगे।