- Hindi News
- 25 श्रीलंकाई मछुआरों की रिहाई प्रक्रिया में तेजी लाएं
25 श्रीलंकाई मछुआरों की रिहाई प्रक्रिया में तेजी लाएं
एजेंसी - नई दिल्ली
केंद्र ने आंध्र प्रदेश सरकार से कहा है कि रा\\\'य में बंद बाकी बचे 25 श्रीलंकाई मछुआरों की रिहाई की प्रक्रिया तेज करे। केंद्र ने यह निर्देश भारत और श्रीलंका के बीच एकदूसरे की जेलों में बंद उन मछुआरों को छोडऩे के बारे में हुए निर्णय के बाद दिया है जिन्हें एकदूसरे की जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकडऩे के लिए गिरफ्तार किया गया था।
अभी तक दोनों देशों ने 52-52 मछुआरों को रिहा किया है। श्रीलंका की जेलों में अभी भी 240 मछुआरे बंद हैं जबकि भारत में 160 मछुआरे बंद हैं जो कि विशेष तौर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में बंद हैं। विदेश मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार को भेजे एक पत्र में कहा कि रा\\\'य में बंद 31 श्रीलंकाई मछुआरों में से छह की रिहाई के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं। उसने कहा, ‘यद्यपि हिरासत में बंद 25 मछुआरों की स्थिति अभी भी अस्पष्ट है। हम आभारी रहेंगे यदि बाकी बचे मछुआरों की तत्काल रिहाई के लिए कदम उठाए जाएं। यह भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंध को प्रभावित करने वाला बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है।’