पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजकुंड मेला : तैयार हो रहा सुरक्षा का खाका

सूरजकुंड मेला : तैयार हो रहा सुरक्षा का खाका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद। एक फरवरी से शुरू हो रहे सूरजकुंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा अंतिम चरण में है। मेले के उद्घाटन अवसर पर वीवीआईपी के आगमन को लेकर पुलिस कमिश्नर व टूरिज्म के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। पुलिस कमिश्नर अरशिंदर सिंह चावला के अनुसार मेले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस कमिश्नर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। मेले में करीब एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। इसमें महिला पुलिस, ट्रैफिक व कमांडों पुलिस शामिल होगी। पूरे मेले परिसर पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे 24 घंटे चालू रहेंगे।


फुलप्रूफ है सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस प्रशासन की तरफ से मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाते हुए परिसर को जोन में बांटा जाएगा। मेले में एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। इसमें महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस व कमांडो पुलिस भी शामिल होंगी। प्रत्येक सेक्टर में वर्दीधारी व सादा कपड़ों में रिजर्व पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां भी लगाई जाएगी। मेला परिसर में नजर रखने के लिए दूरबीन से लैस बुलेटप्रूफ मचान बनाए जाएंगे तथा सुरक्षा व पर्यटकों की सुविधा के लिए पुलिस पिकेट बनाए जाएंगे। संदिग्ध व्यक्तियों व जेबतराशों तथा सभी प्रकार के असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पूरे मेला परिसर में सादे कपड़ों में काफी संख्या में विभिन्न अपराध शाखा की टीमें नियुक्त की जाएगी।

सेक्टरों व मचानों सहित पूरे मेला परिसर में कैमरों की नजर रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए बम डिस्पोजल स्टाफ की टीमें मेला परिसर में तैनात रहेंगी। मेला परिसर के बाहर इलाके में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए घोड़ा पुलिस दल व आधुनिक स्वचालित शस्त्रों से सुस\\'िजत क्विक रिस्पांस टीमों की तैनाती की जाएगी। परिसर में ही सूचनाओं के शीघ्र आदान-प्रदान के लिए सभी सुविधाओं से लैस एक पुलिस कंट्रोल रूम व शस्त्रागार सहित अस्थाई पुलिस लाइन बनाई जाएगी। इससे हर समय भारी पुलिस उपलब्धता बनी रह सके। इतना ही नहीं मेले में एंबुलेंस भी तैयार रहेंगी। वीवीआईपी, वीआईपी व जनरल पार्किंग की व्यवस्था अंतिम चरण में है।

॥ पूरे मेला परिसर को कंट्रोल रूम से कंट्रोल किया जाएगा। यदि मेले में किसी भी दर्शक को कोई दिक्कत होती है जो वह समीप खड़े पुलिसकर्मी से मदद ले सकता है। पुलिसकर्मियों के पास वॉकी-टॉकी से तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क किया जाएगा। इसके बाद तत्काल कार्रवाई होगी। अभी सुरक्षा व्यवस्था का खाका अंतिम चरण में है।
अरशिंदर सिंह चावला, पुलिस कमिश्नर।