पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेडबॉडी फंसने से १० मिनट रुकी जनता एक्सप्रेस

डेडबॉडी फंसने से १० मिनट रुकी जनता एक्सप्रेस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेडबॉडी फंसने से १० मिनट रुकी जनता एक्सप्रेस
फरीदाबाद - शुक्रवार को न्यूटाउन-बल्लभगढ़ के बीच 45 वर्षीय व्यक्ति की डेडबॉडी के फंसने से जनता एक्सप्रेस को करीब दस मिनट के लिए रोकना पड़ गया। गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ। ड्राइवर की समझदारी इसमें काम आई। जीआरपी आईओ भीम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से उसकी निशानदेही के कोई भी वस्तु व कागज बरामद नहीं हो सके हैं। मृतक बहुत ही जल्दबाजी में लाइन पार करने की कोशिश में था। ट्रेन की चपेट में आ गया। चपेट में आने के बाद वह ट्रेन के पहियों के बीच में ही फंस गया। इस वजह से ड्राइवर को ट्रेन को रोकना पड़ा। फंसी डेडबॉडी को निकालने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब दस मिनट के लिए रूकी रही। शव का पोस्टमार्टम करा बीके मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।