मर्डर : दो अरेस्ट, बाकी की तलाश जारी
मर्डर : दो अरेस्ट, बाकी की तलाश जारी
फरीदाबाद - सारन थाने के तहत हुए चंदन मर्डर के मामले में पुलिस ने दो युवकों को अरेस्ट कर लिया है। अब पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। रमेश निवासी गली नंबर-42 संजय कॉलोनी सेक्टर-23 ने सारन थाने में दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को उसके बेटे को गोलू नाम का एक लड़का शाम को करीब 5 बजे बुलाकर ले गया। देर रात तक उनका बेटा घर नहीं आया। अगले दिन उनको पता लगा कि चंदन का मर्डर हो गया है। उसने इस बारे में पर्वतीया कॉलोनी में पता किया तो उसको कुछ लोगों ने बताया कि उसके बेटे को नरेश चक्की वाला व उसका किरायेदार गुड्डू व अन्य 5/7 लड़कों ने मिलकर मार दिया है। उनके बेटे को ईंट से कुचल दिया और हाथ व पैर के नाखून भी निकाल दिए हैं।
पुलिस ने नरेश व गुड्डू को अरेस्ट कर लिया है।