पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिकार्ड ब्लड कलेक्शन के लिए जिले को सम्मान

रिकार्ड ब्लड कलेक्शन के लिए जिले को सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिकार्ड ब्लड कलेक्शन के लिए जिले को सम्मान
फरीदाबाद - वर्ष में दस हजार यूनिट से अधिक ब्लड एकत्र करने व सेपरेटर की सुविधाओं से लैस फरीदाबाद प्रदेश का पहला जिला बन गया है। इस उपलब्धि के लिए उसे गणतंत्र दिवस पर खेल परिसर में होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पीजीआई रोहतक को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में फरीदाबाद में इस बार लोगों ने दिल खोलकर रक्तदान किया। जिले में पहली बार दस हजार यूनिट से अधिक ब्लड एकत्र कर जरूरतमंद लोगों की सहायता की गई। इसके लिए रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह में रीजनल ब्लड बैंक के इंचार्ज डा. वीरेंद्र यादव को सम्मानित किया जाएगा। डा. यादव ने कहा इस साल लोगों को ब्लड सेपरेटर की सुविधा भी मिली। इसके अलावा रिकार्ड ब्लड कलेक्शन कर मरीजों के लिए रक्त की कमी नहीं होने दी गई। उन्होंने कहा यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। जिससे किसी भी जरूरतमंद पीडि़त को रक्त की कमी न हो।