पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले में सिर के बल धंसा मिला शव

नाले में सिर के बल धंसा मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाले में सिर के बल धंसा मिला शव
फरीदाबाद - न्यू टाउन आजाद नगर झुग्गी के पास स्थित गंदे नाले से जीआरपी ने सिर के बल धंसे शव बरामद किया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसके हाथ पर काले रंग का धागा बंधा है। जीआरपी आईओ पोरस कुमार ने बताया कि उनको रविवार शाम 6.30 बजे शव के धंसे होने की सूचना मिली। शव सिर के बल नाले में धंसा मिला। फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं होने की वजह से मौत के कारणों का पता नहीं चला है। इसलिए अभी छानबीन की जा रही है। शव को बीके मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।