- Hindi News
- खालिस्तान जिंदाबाद, बब्बर खालसा को मजबूत बनाने की साजिश
खालिस्तान जिंदाबाद, बब्बर खालसा को मजबूत बनाने की साजिश
ञ्चअमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने भारत से साझा की जानकारी ञ्चअमेरिका में गिरफ्तार बलविंदर ने पूछताछ में खोला राज
अमित मिश्रा - नई दिल्ली
आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद और बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाने वाले नेटवर्क का पता चला है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ((फेडरेशन ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन)) ने भारत को यह जानकारी दी है।
नेटवर्क के लिए काम करने वाले बलविंदर सिंह संधू से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। एफबीआई ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ और आईबी से ये सूचनाएं साझा की हैं। शेष पेज - ४
अमेरिका में 39 साल का बलविंदर फर्जी दस्तावेज के आधार पर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में पता चला कि वह भारत विरोधी मुहिम में लगा हुआ था।
उसे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स और बब्बर खालसा को पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल के साथ देश के कई शहरों में काम करने के लिए पैसा जुटाने को कहा गया था।
इस काम में उसे कराची व इस्लामाबाद में लश्कर और जैश के अलावा दुबई में दाउद और जर्मनी व कनाडा के कुछ बड़े सिख संगठनों की मदद मिल रही थी। बलविंदर ने भारतीय जेल में बंद अब्दुल करीम टुंडा के भी इस काम में शामिल होने की बात कही है। एफबीआई के स्पेशल एजेंट इंचार्ज लोरा ए बुचेट ने बलविंदर से पूछताछ की है। वह लश्कर के जरिए इंडियन मुजाहिदीन के संपर्क में भी था। और पार्सल से कनाडा और नेपाल से पैसे भिजवाता था।