- Hindi News
- मृत्युदंड को उम्रकैद में बदलने के फैसले पर केंद्र दाखिल करेगा पुनर्विचार याचिका
मृत्युदंड को उम्रकैद में बदलने के फैसले पर केंद्र दाखिल करेगा पुनर्विचार याचिका
एजेंसी - नई दिल्ली
दया याचिका पर फैसले में देरी के आधार पर मृत्युदंड को उम्रकैद में तब्दील करने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला केंद्र को मंजूर नहीं है। उसने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के संकेत दिए हैं। एडीशनल सॉलीसिटर जनरल सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि शीर्ष कोर्ट के 21 जनवरी के फैसले पर याचिका दाखिल की जा सकती है। चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम की अध्यक्षता वाली बेंच राजीव गांधी की हत्या के तीन दोषियों की याचिका पर सुनवाई कर रही है। उसी दौरान केंद्र की ओर से ये संकेत दिए गए। लूथरा ने याचिका पर सुनवाई अगले हफ्ते तक मुल्तवी करने की गुहार लगाई थी। इस मामले में दोषियों के वकील राम जेठमलानी ने कहा, घ्केंद्र इसलिए वक्त मांग रहा है ताकि पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सके।
यह है मामला: सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी थी कि दया याचिका पर फैसले में देरी आधार दोषी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला जा सकता है। शेष पेज - ४
इस फैसले के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के 15 दोषियों के मृत्युदंड को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था।
राजीव के हत्यारों की याचिका पर सुनवाई आज
इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के तीन दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। उन्होंने शीर्ष कोर्ट के 21 जनवरी के फैसले को आधार बनाया है। अपनी फांसी की सजा को उम्र कैद बदलने की अपील है। इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। राष्ट्रपति के सामने दोषियों-संथानम, मुरुगन और पेरारिवलन की याचिका 11 साल चार महीने से लंबित है।