पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी से निकाले जाने पर दी जान, दो पर केस दर्ज

नौकरी से निकाले जाने पर दी जान, दो पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौकरी से निकाले जाने पर दी जान, दो पर केस दर्ज
पलवल - नौकरी से निकाले जाने से परेशान होकर एक व्यक्ति ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सिटी पुलिस ने कंपनी के दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। अगवानपुर निवासी त्रिलोक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका भाई हरप्रसाद बल्लभगढ़ मलेरना रोड स्थित कंपनी में कार्य करता था। 3 माह पहले उनके भाई को कंपनी से निकाल दिया गया था। जब वे अपने भाई के साथ निकाले जाने का कारण पूछने के लिए गए तो वहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही भाई को नौकरी पर रखने से मना कर दिया गया। नौकरी से निकाले जाने से परेशान होकर उनका भाई हरप्रसाद मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। शेष पेज-15




इससे उसने कुएं में गिरकर जान दे दी। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी अमित व राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिटी पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अगवानपुर गांव में कुएं में गिर गया है। मौके पर एसडीएम जगनिवास भी पहुंच गए थे। बुधवार को हर प्रसाद का शव पुलिस ने कुएं से निकलवा कर केस दर्ज कर लिया।