पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहित का बेस प्राइस त्र१ करोड़ तय

मोहित का बेस प्राइस त्र१ करोड़ तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इमरान खान - फरीदाबाद
आईपीएल का सातवां सत्र फरीदाबाद के क्रिकेटर मोहित महीपाल शर्मा के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस गेंदबाज की मांग के अनुरूप आईपीएल के इस सत्र में उसका आधार मूल्य पूरे एक करोड़ रुपए तय किया गया है। अगर इस खिलाड़ी पर 12-13 फरवरी को फ्रेंचाइजी बोली लगाते हैं, तो फिर बोली एक करोड़ रुपए से शुरू होगी।
गौरतलब है कि मोहित ने आईपीएल के छठे संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए 15 मैचों में 20 विकेट लेते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। इस प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर वन-डे टीम में चुना गया। इस दौरे पर कसी हुई गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 मैच में 3 विकेट लिए। इसके बाद वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन अ\\\'छा नहीं रहा। हालांकि बीसीसीआई ने उन्हें सी ग्रेड खिलाडिय़ों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। वे फिलहाल जल्द ही भारतीय टीम के लगने वाले कैंप के संभावित 30 खिलाडिय़ों में भी शामिल हैं। लेकिन उनके इस सी ग्रेड अनुबंध ने उन्हें आईपीएल के सातवें संस्करण में बोली वाले खिलाडिय़ों की जमात में शामिल कर दिया। वे हरियाणा से बोली में शामिल होने वाले दूसरे व फरीदाबाद के पहले क्रिकेटर हैं। मोहित अभी भी चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने के इ\\\'छुक हैं। उनकी दूसरी पसंद मुंबई इंडियन है। आईपीएल के नियमों के मुताबिक खिलाड़ी का तीन साल का करार इस अनुबंध के अनुसार होता है, जिसमें हर साल 5 फीसदी की बढ़त का प्रावधान नियमों में है। अपने खेल पर ध्यान है, न कि पैसों पर।


हालांकि आधार मूल्य के बारे में सुन काफी अ\\\'छा लगा। घर में भी खुशी का माहौल है। किसी भी टीम में क्यों न चुना जाऊं, प्राथमिकता अपनी टीम के लिए बेस्ट देने की होगी। अपनी कमियों पर काम कर रहा हूं।