- Hindi News
- शुखरात करेंगे उ\'बेकिस्तान दल का नेतृत्व
शुखरात करेंगे उ\'बेकिस्तान दल का नेतृत्व
फरीदाबाद - भारत के खान-पान, गीत संगीत का जादू रशियन देशों में सिर चढ़ कर बोलता है। इसकी एक झलक सूरजकुंड मेले में देखने को मिलेगी। एक बार फिर उ\\\'बेकिस्तान से कलाकारों का दल मेले में शिरकत करने को आ रहा है। इसका नेतृत्व इंडिया-उ\\\'बेकिस्तान फ्रेंडशिप सोसाइटी के महत्वपूर्ण सदस्य शुखरात करेंगे। वे दोनों देशों के बीच संस्कृति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस बार दल में करीब दो दर्जन कलाकार शामिल हैं। वे भारत के फिल्मी गीतों पर डांस प्रस्तुत करेंगे। वहां के पारंपरिक नृत्यों से भी अवगत कराएंगे। उ\\\'बेकिस्तान के कलाकार पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। पिछले साल इस देश ने भागीदारी नहीं की थी। भारत से उ\\\'बेकिस्तान का विशेष लगाव है। 2 अक्टूबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन वहां मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री की मृत्यु उ\\\'बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुई थी। शेष पेज-15
की गई विशेष तैयारी
मौजूदा समय में भारत में लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर उ\\\'बेक डांस पद्धति पर तैयारी की गई है। जिससे पर्यटकों का विशेष मनोरंजन हो। हाल ही में हिट गानों के साथ प्रचलित पुराने गीत संगीत पर उ\\\'बेक कलाकार धूम मचाएंगे। धूम 3, भाग मिल्खा भाग सहित अन्य हिट फिल्मों के गीतों पर धमाल पेश करेंगे।