पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने किया रक्तदान, ७४ यूनिट एकत्रित

विद्यार्थियों ने किया रक्तदान, ७४ यूनिट एकत्रित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद व दिल्ली की ओर से लायंस क्लब((नॉर्थ)) के सहयोग से नेहरू कॉलेज में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ी संख्या में हिस्सा लेकर रक्तदान किया। शिविर में ७४ यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर का शुभारंभ डीसी बलराज सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान कर रहे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए। रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्त की कमी न हो। इसके लिए युवाओं को दूसरों की प्रेरणा बनना चाहिए। अन्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना चाहिए। शिविर की अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. संतोष कुमारी ने की। उन्होंने रक्तदान कर रहे छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ ने भी रक्तदान किया। कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. कमल कुमार, डॉ. सुशील वर्मा, सीता डागर, ऋचा पांडेय, धूमेश, उर्मिला, दीपा व मर्यादा ने भी रक्तदान किया।


इस अवसर पर रेडक्रास कमेटी के इंचार्ज डॉ. एसपी सिंह, राजन देवी, सरोज वर्मा, डॉ. सरोज बाला, डॉ. नरेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।