पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल - पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल हुई। इसमें डीएवी स्कूल के ब\\\'चों ने राजस्थानी एक्शन सांग, निशांत पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ब्रज की होली नृत्य, एमवीएन पब्लिक स्कूल के ब\\\'चों ने नागालैंड एक्शन सांग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ((कन्या)) की छात्राओं ने हरियाणवी एक्शन सांग, दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पंजाबी भंगड़ा, एसपीएस स्कूल के छात्रों ने पंजाबी नृत्य तथा विवेकानंद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हरियाणवी एक्शन सांग की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य मामराज रावत, परियोजना अधिकारी ओमबीर सिंह तेवतिया, सहायक परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा व पदम सिंह ढांडा सहित विभिन्न स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।