पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताज एक्सप्रेस का इंजन फेल, यातायात हुआ प्रभावित

ताज एक्सप्रेस का इंजन फेल, यातायात हुआ प्रभावित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
गुरुवार रात नीलम फ्लाईओवर समीप ताज एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ। वहीं ट्रेन यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब दो घंटे ट्रेन रुकी रही। इंजन ठीक नहीं होने की वजह से बाद में डीजल इंजन लगा कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस वजह से करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
गौरतलब है कि आगरा से दिल्ली की ओर आते वक्त ताज एक्सप्रेस रात करीब 9.30 बजे नीलम फ्लाईओवर पर ईंजन में खराबी आने की वजह से खड़ी हो गई। आनन-फानन में ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन से इंजीनियर विभाग खराबी जानने के लिए पहुंचा। करीब 11.30 बजे तक खराबी को ठीक नहीं किया जा सका। इस दौरान नवयुग एक्सप्रेस, कौसी शटल सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। जबकि राजधानी एक्सप्रेस को थर्ड लाइन से निकाला गया।


बाद में डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। स्टेशन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के काफी यात्रियों ने नेशनल हाइवे का रुख करने में गनीमत समझी। काफी लोग ट्रेन के नहीं चलने की वजह से उतरकर नेशनल हाइवे की तरफ दूसरे साधनों से अपने गंतव्य के लिए निकले।