पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ों की कटाई व खनन के खिलाफ प्रदर्शन

पेड़ों की कटाई व खनन के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
जिला प्रशासन व वन विभाग से बार बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रतिबंधित अरावली वन क्षेत्र में बड़े स्तर पर जारी हरे-भरे पेड़ों की कटाई व पत्थरों को तोड़ कर जमीन समतल कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ मंगलवार को गांव अनखीर के लोग अरावली वन्य जीवन बचाओ संघर्ष समिति के साथ मिलकर डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने डीसी बलराज को ज्ञापन सौंप अरावली में जारी हरे पेड़ों की कटाई सहित सभी अवैध निर्माणों को बंद कराए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए डीसी बलराज मोर ने जिला वन अधिकारी से बात कर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीसी के आदेश के बाद इसकी एक शिकायत जिला वन अधिकारी भूप सिंह के कार्यालय में भी दी गई। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष मनमोहन बिधूड़ी व संजय सिंह ने डीसी को बताया कि 28 जनवरी को बड़ी संख्या में मजदूर हरे पेड़ों को काट व पत्थर तोड़ कर अवैध निर्माण कार्य में लगे थे। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को जिला प्रशासन व 23 जनवरी को जिला वन अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अरावली के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में हो रही पेड़ों की कटाई व पत्थरों को तोड़ कर जमीन समतल कर किए जा रहे अवैध निर्माणों की जानकारी दी गई थी, परंतु 2 सप्ताह से \\\'यादा समय हो गया है। जिला प्रशासन व वन विभाग ने पेड़ों की कटाई को रोकने का कोई ठोस इंतजाम नहीं किया है।
इसके चलते मंगलवार को भी इस क्षेत्र में मजदूर पेड़ों की कटाई कर व पत्थर तोड़ कर अवैध निर्माण के कार्य में लगे थे। प्रदर्शन में ग्रामीण अजीपाल बिधूड़ी, रामप्रसाद, जयपाल तंवर, जगबीर सिंह, राजुद्दीन खान, संजय सिंह, सुनील बिधूड़ी, रविन्द्र सिंह, पवन कुमार, ललित मंगला, अनिल सिंह, नरेश कुमार, कर्ण , बृजमोहन शर्मा, राकेश चौहान, संजय एडवोकेट, महेश अनखीर, जयवीर, अशोक अत्री, मंदीप बिधूड़ी, सोविन्द्र, बिजेन्द्र सिंह, इकबाल खान, राजेन्द्र कुमार, अशोक बिधूड़ी, राजन, रहमान खान व संजीव गर्ग सहित संघर्ष समिति के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।