- Hindi News
- ग्रीन फरीदाबाद के लिए संकल्प लेंगे शहरवासी
ग्रीन फरीदाबाद के लिए संकल्प लेंगे शहरवासी
पंकज कुमार - फरीदाबाद
फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ की तर्ज पर ‘भाग फरीदाबाद भाग’ का शोर शीघ्र ही चौक-चौराहों पर सुनाई देगा। फिल्म का प्रसिद्ध गीत हवन करेंगे हवन करेंगे.. की तरह अब शहरवासी ग्रीन फरीदाबाद के लिए संकल्प लेंगे। गंदगी के कारकों को दूर करने के लिए दूसरों को प्रेरित करते हुए दिखेंगे।
मौजूदा समय में प्रदूषण के मामले में शहर का रैंक 18वां है। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने स्थापना के डायमंड जुबली के मौके पर शहर में मैराथन करने का निर्णय लिया है। इसमें जिला प्रशासन का भी सहयोग रहेगा। इसका आयोजन 23 फरवरी को किया जा रहा है।
सिग्मेंट बनाने पर विचार
प्रदूषण और गंदगी के लिहाज से अति संवेदनशील क्षेत्रों को सिग्मेंट में बांटा जाएगा। इसके उपरांत नियमित अंतराल पर जागरूकता अभियान चलाने की योजना है। सिग्मेंट के तहत आने वाले स्कूल, कॉलेज और उद्योगों को विशेष जानकारी दी जाएगी।
ये इलाके हैं प्रदूषण और गंदगी से प्रभावित
सराय ख्वाजा, एनएचपीसी चौक, बडख़ल, अजरौंदा, ओल्ड फरीदाबाद, बाटा चौक, वाईएमसीए चौक, बल्लभगढ़, सेक्टर 24 व 25 सबसे अधिक प्रदूषित इलाके हैं। पर्वतीया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, गुडग़ांव कैनाल के आस-पास बसी कॉलोनियां। रेलवे पटरी के आस-पास बसी स्लम बस्ती सहित एनआईटी और सेक्टरों में गंदगी का अंबार लगा दिख जाता है।
प्रदूषण के मुख्य कारक
20 हजार 15 साल से पुरानी दौड़ रही है शहर की सड़कों पर ऑटो। दिल्ली-मथुरा रोड प्रतिदिन एक लाख के करीब प्रतिदिन दौड़ते वाहन। दिल्ली-मथुरा का चौड़ीकरण न होना। सीएनजी और पीएनजी स्टेशनों की कमी। औद्योगिक इकाइयों की नियमित निगरानी नहीं होना।
॥सभी को मिलजुल का प्रयास करना होगा। स्व\\\'छता से हर कोई आकर्षित होता है। निश्चित तौर पर मैराथन से लोगों में जागरूकता आएगी।
बलराज सिंह, डीसी