पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 राधा रमण मिश्रा अध्यक्ष नियुक्त

16-राधा रमण मिश्रा अध्यक्ष नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज, फरीदाबाद
ब्राह्मण कल्याण समिति की बैठक पी एम पब्लिक स्कूल संजय कॉलोनी सेक्टर 23 में संपन्न हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्षता पंडित श्याम नारायण तिवारी ने की। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
अध्यक्ष की जिम्मेवारी राधा रमण मिश्रा को सौंपी गई है। समिति के संस्थापक श्याम नारायण तिवारी है। पवन कुमार शुक्ला, सत्यनारायण मिश्रा व दूधनाथ दूबे उपाध्यक्ष बनाया गया है। चेयरमैन शिवमूर्त तिवारी बनाया गया है। मनोज कुमार चौबे को सचिव की जिम्मेवारी दी गई है। संयुक्त सचिव अरुण कुमार तिवारी व कृष्ण कुमार उपाध्याय बनाया गया है। महामंत्री ओम प्रकाश शुक्ला नियुक्त किए गए हैं। कानूनी सलाहकार श्याम शंकर दूबे को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी जय प्रकाश पांडे को सौंपी गई है। प्रचार मंत्री का दायित्व हरीश कुमार मिश्रा को सौंपा गया है। अंबिका प्रसाद तिवारी, रमेश तिवारी भी प्रचार मंत्री का काम देखेंगे।