पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगी की शिकार महिला को दे रहे धमकी

ठगी की शिकार महिला को दे रहे धमकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव - ठगी की शिकार एक महिला को अज्ञात बदमाश मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वे उस पर शिकायत वापस लेने के लिए मोबाइल पर धमका रहे हैं, जिससे अब वह अपने घर में कैद होकर रह गई है। मामले की जांच कर रहे एसआई ने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
लकी नंबर बताकर ठगा : उत्तराखंड निवासी सोनू गुडग़ांव के गांधी नगर में अपने 8 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहती हैं। वे एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती हैं। सोनू ने बताया कि उसने पिछले साल सितंबर महीने में पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल नंबर पर किसी युवक का लगातार हफ्ते भर फोन आया कि उसके मोबाइल पर 25 लाख रुपए का ड्रॉ निकला है। उसने कहा कि रुपया लेने के लिए उनके आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट नंबर 043101002426 में 22 हजार 500 रुपए जमा कराने होंगे। सोनू ने इतने रुपए जमा करने में असमर्थता जताई। लेकिन बार-बार फोन करने पर उसने तीन बार में 3 हजार, 8 हजार व 10 हजार रुपए कर पूरे 21 हजार रुपए उसके खाते में जमा करा दिए।
सितंबर में दर्ज कराई थी शिकायत: उसने इसकी शिकायत सितंबर 2013 को पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराने के बाद पटौदी रोड पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि पुलिस तो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कहती है, वहीं आए दिन बदमाश शिकायत वापस लेने के लिए मोबाइल पर धमका रहे हैं।
पीडि़त महिला ने बताया कि 3 साल पहले उसके पति विनोद की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह एक कंपनी में काम कर किसी तरह अपने परिवार का गुजारा कर रही है।
अन्य आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी
आईओ गजराज सिंह ने बताया कि जालंधर की गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया था, जिनमें से रवि को एक महीने पहले भोंडसी जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही उसकी गैंग में उसकी बहन मोनू व दोस्त सुखदेव निवासी जालंधर सहित और भी कई बदमाश शामिल हैं। रवि का बैंक अकाउंट भी सीज करा दिया गया है। इस गैंग के बारे में होशियारपुर पंजाब पुलिस से भी शिकायत की गई है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जालंधर में छापेमारी कर रही है।
रिटायर्ड एसपी ने आरोपी को छोडऩे को कहा
एसआई गजराज ने बताया कि होशियारपुर के रिटायर्ड एसपी के घर में रवि की मां काम करती है। पुलिस का कहना है कि वही आरोपी का नाम इस केस से निकालने के लिए दबाव डाल रहे हैं।