पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल से लौटे कर्मियों पर बढ़ा बोझ

हड़ताल से लौटे कर्मियों पर बढ़ा बोझ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव - प्रदेश में तीन दिवसीय हड़ताल के समाप्त होने के बाद शुक्रवार को जिले के सरकारी विभागों पर इसका साफ असर देखने को मिला। हड़ताल के चलते विभागों में पेंडिंग पड़े कामों को पूरा कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे अधिकारी और कर्मचारी सभी इन्हें निपटाते दिखे। हुडा, नगर निगम, रोडवेज, बिजली निगम में सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ रही जिसमें हड़ताल से लौटे कर्मचारियों से लोग फाइलों को पूरा कराते दिखे। शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी विभागों में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सप्ताह का अंतिम कार्य दिवस होने के चलते भी लोग अपने काम को निपटाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते दिखे। तीन दिनों में फाइलों के लगे ढेर को निपटाने के लिए बिजली निगम और पीडब्ल्यूडी में भी अधिकारी और कर्मचारी दिनभर उन्हें निपटाते दिखे। लघु सचिवालय में भी सभी सरकारी विभागों में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
बिजली और पानी आपूर्ति भी सुधरी: हड़ताल के चलते पिछले तीन दिनों से शहर में बिगड़ी बिजली और पानी की आपूर्ति में भी सुधार देखने को मिला। सुबह से बिजली की मामूली कटौती से लोगों को काफी राहत मिली। हड़ताल से कर्मचारियों के लौटने से बिजली की आपूर्ति पर सबसे \\\'यादा फर्क देखने को मिला। जिसमें अधिकतर कॉलोनियों में बिजली कटौती नहीं हुई। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति भी सुचारू होने से लोगों को राहत मिली।