पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास की शपथ दिलाई

लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास की शपथ दिलाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नूंह
मेवात के डीसी रमेशचंद वर्मा ने नए पंजीकृत मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में मत का बहुत बड़ा महत्व है। हमें प्रत्येक चुनाव में अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
शनिवार को मेवात माडल स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय समारोह में डीसी ने कहा कि जो महिला व पुरुष 18 वर्ष की आयु के हो जाएं, उन्हें अपने मत अवश्य बनवाने चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय नागरिकों के मताधिकार को समर्पित है। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही भारतीय संविधान के निर्माताओं ने भारत निर्वाचन आयोग की नींव रखी। भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश के लोगों के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय निर्वाचन प्रणाली लागू कर अधिक से अधिक लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करना सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को देश की लोकतांत्रिक प्रणाली में दृढ़ विश्वास की शपथ भी दिलाई। उन्होंने नए पंजीकृत मतदाताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्ष होकर स्वे\\\'छा से मतदान करें। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता समझदारी व नैतिक आधार अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर नगराधीश वत्सल वशिष्ठ ने भी नए मतदाताओं को बधाई देते हुए लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर स्कूली ब\\\"ाों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिला चुनाव कार्यालय के नायब तहसीलदार दुर्गा प्रसाद, अध्यापक व स्कूली ब\\\"ो मौजूद थे।