पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा भी चली आप की राह, कर रही रायशुमारी

भाजपा भी चली आप की राह, कर रही रायशुमारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुडग़ांव
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की तर्ज पर कार्यकर्ताओं के आधार पर टिकट बंटवारे को लेकर अब भाजपा ने भी इसकी शुरुआत कर दी है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से अपने उम्मीदवार के नाम मांगे हैं, जिसमें रायशुमारी के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
सोमवार को हेलीमंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी में \\\'यादा से \\\'यादा सदस्यों को शामिल करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीएलए-एक यशबीर सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा का नारा है एक बूथ, दस यूथ, लेकिन इस नारे से आग बढ़कर हमें \\\'यादा से \\\'यादा लोगों को भाजपा से जोडऩा है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अपनी कार्यकारिणी के गठन करने की सलाह दी और कहा कि सक्रिय लोगों को अपने साथ जोड़ें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनकी राय भी मांगी। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर घोषणा की जाएगी। इस दौरान जिला सचिव रणजीत चौहान व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बाल्मिकी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे।